१. यदि आप एक बार अपने दोस्त लोगों का भरोसा तोड़ दें, तो आप फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकेंगे।
२. जीवन में सफल होने के लिए आपको दो चीजें चाहिएं : अनभिज्ञता और आत्मविश्वास।
३. सभी के साथ विनम्र रहे, पर कुछ ही के साथ अन्तरंग हों, और इन कुछ को अपना विश्वास देने से पहले अच्छी तरह परख लें।
४. जिन लोगों ने हमें अपना पूर्ण विश्वास दिया है वो ये सोचते हैं कि उन्हें हमारे विश्वास का अधिकार है। यह निष्कर्ष गलत है, उपहार कोई अधिकार नहीं प्रदान करता।।
५. आत्मविश्वास एक संकल्प है और इसकी कमी भी।।
६. शब्दों में दयालुता विश्वास उत्पन्न करती है.विचारों में दयालुता प्रगाढ़ता उत्पन्न करती है। बांटने में दयालुता प्रेम उत्पन्न करती है।।
७. स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है. संतोष सबसे बड़ा खजाना है. आत्म -विश्वास सबसे बड़ा मित्र है।
८. हर वो अनुभव जिसमे आप भय का सामना करते हैं, वो आपकी शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ता है।
९. विश्वास, ईमानदारी, सम्मान, कार्य की पवित्रता, विश्वसनीय संरक्षण, और निस्वार्थ कर्म के द्वारा पनपता है। इनके बिना यह नहीं रह सकता।।
१०. खुद पर भरोसा रखें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें, बिना अपनी शक्तियों में एक विनम्र लेकिन उचित आत्मविश्वास के तुम सफल या प्रसन्न नहीं हो सकते।।
११. हम विश्वास के साथ जिस चीज की भी उम्मीद करते हैं वो स्वयं को पूर्ण करने वाली भविष्यवाणी बन जाती है।
१२. गौरव,निष्ठा,अनुशाशन, दिलो -दिमाग के अलावा आत्मविश्वास सभी तालों की चाबी है।।
१३. जब एक टीम व्यक्तिगत प्रदर्शन से ऊपर उठकर टीम का भरोसा करना सीख लेती है।
तब उत्कृष्टता वास्तविकता बन जाती है।।
१४. आत्म -विश्वास का संचलन पैसे के संचलन से बेहतर है।
१५.खुद को बिखरने मत देना कभी भी किसी हाल में,
लोग गिरे हुए मकान की ईंटे तक ले जाते है।
१६. आत्मविश्वास महत्त्वपूर्ण है कभी-कभी जब आप में, विश्वास ना भी हो तो आपको आत्मविश्वासी दिखना चाहिए ।
१७. भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है,
और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाती है।।
१८. आत्मविश्वास बात-चित में, बुद्धि से अधिक सहायक होता है।
१९. बड़े काम करने के लिए,आत्मविश्वास पहली अनिवार्यता है।।
२०. अपनी क्षमता को पहचानकर और उसपे विश्वास करके कोई एक बेहतर दुनिया बना सकता है।
आपके पसंदीदा सुविचार अनमोल विचार दोस्तों को जरूर शेयर करें और हमारी वेबसाइट को सबस्क्राइब कर लें ताकि हर रोज नये नये सुविचार शायरी पढ़ने का सुअवसर प्राप्त हों।